पीएलएफआइ का सदस्य संतु लकवा गिरफ्तार

Published at :15 Jun 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ का सदस्य संतु लकवा गिरफ्तार

मनोहरपुर : मनोहरपुर पुलिस ने विगत माह आनंदपुर प्रखंड से हथियार के बल पर युवती अपहरण मामले में पीएलएफआइ के सदस्य संतु लकवा को दबोचने में सफलता हासिल की है. शनिवार की शाम मनोहरपुर पुलिस ने थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास के नेतृत्व में मनोहरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप छापेमारी कर पांच मई को अपहरण कांड […]

विज्ञापन
मनोहरपुर : मनोहरपुर पुलिस ने विगत माह आनंदपुर प्रखंड से हथियार के बल पर युवती अपहरण मामले में पीएलएफआइ के सदस्य संतु लकवा को दबोचने में सफलता हासिल की है. शनिवार की शाम मनोहरपुर पुलिस ने थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास के नेतृत्व में मनोहरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप छापेमारी कर पांच मई को अपहरण कांड के नामजद अभियुक्त संतु लकवा उर्फ संतु हरिजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मालूम रहे कि विगत 5 मई को आनंदपुर के बेड़ातुलुंडा गांव से पिता व मंगेतर के समक्ष से एक युवती का अपहरण युवकों ने कर लिया था.इस मामले में कुल सात लोगों के उपर मनोहरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.जिसमें से अब तक पांच की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक संतु पीएलएफआइ का एरिया कमांडर आकाशजी का सहयोगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola