एक महिला समेत चार गिरफ्तार

Published at :15 Jun 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
एक महिला समेत चार गिरफ्तार

एसीसी के खिलाफ आंदोलन करनेवालों पर पुलिस ने की कार्रवाई चाईबासा : झींकपानी स्थित एसीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन चला रहे एक महिला समेत चार आंदोलनकारियों को टोंटो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वाले आंदोलनकारियों में जोसेफ मुंडा, जेम्स मुंडा,ओशक साहु व कोदमा होनहागा शामिल है. सभी को रविवार को विचार के […]

विज्ञापन
एसीसी के खिलाफ आंदोलन करनेवालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
चाईबासा : झींकपानी स्थित एसीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन चला रहे एक महिला समेत चार आंदोलनकारियों को टोंटो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वाले आंदोलनकारियों में जोसेफ मुंडा, जेम्स मुंडा,ओशक साहु व कोदमा होनहागा शामिल है.
सभी को रविवार को विचार के लिये कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस मामले में नामजद अभियुक्त झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा, रोयेरा मुंडा, माटा करवा, पूण्रे गोप, मोना करवा, नरेश सुंडी, सुखलाल मुमरू, डुकरू मुमरू, गुरूचरण लागुरी, प्रताप मुंडा, अजरुन दोराईबुरू, सोंगा हेस्सा, बुधराम खंडाईत, लक्ष्मण होनहागा उर्फ लाल को पुलिस तलाश रही है.
आंदोलनकारियों के खिलाफ 13 जून को चाईबासा सीमेंट वर्क्‍स (एसीसी) कारखाना के कार्यवाहक निदेशक दिलीप कुमार शर्मा की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी थी. जिसमें उन्होंने बताया था झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा तथा उसके समर्थकों द्वारा नाजायज मजमा बना कर लाठी, डंडा, तीर, धनुष से लैस होकर राजंका माइंस में घूम कर खदान को बंद करवाया.
जबरन जी ब्लॉक में घुस कर पानी की सप्लाइ बंद करायी, माइनिंग इंजीनियरिंग की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया, एसीसी में कार्यरत स्थायी व अस्थायी मजदूरों की हड़ताल करायी, बिना परमिशन के माइस से प्रचार कर डय़ूटी आने पर नंगा कर घुमाने व दंडा के रूप में 500 रुपया तथा खस्सी लेने की धमकी देने का आरोप लगाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola