चाईबासा : कैदी की ब्रेन मलेरिया से मौत

Published at :14 Jun 2015 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : कैदी की ब्रेन मलेरिया से मौत

चाईबासा : सगे भाई की हत्या के आरोप में चाईबासा मंडल कारा में एक साल से बंद कैदी जादू भूमिज (35) की ब्रेन मलेरिया से शनिवार को मौत हो गयी. वह गोइलकेरा के तराइसोल गांव का निवासी था. बार-बार बुखार आने की शिकायत पर इसी माह 9 जून को डॉक्टरों ने उसकी जांच की थी. […]

विज्ञापन
चाईबासा : सगे भाई की हत्या के आरोप में चाईबासा मंडल कारा में एक साल से बंद कैदी जादू भूमिज (35) की ब्रेन मलेरिया से शनिवार को मौत हो गयी. वह गोइलकेरा के तराइसोल गांव का निवासी था. बार-बार बुखार आने की शिकायत पर इसी माह 9 जून को डॉक्टरों ने उसकी जांच की थी.
इसमें ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई थी. इसके बाद से सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया. गौरतलब है कि आठ जुलाई 2014 की शाम लगभग चार बजे जादू भूमिज खेत में हल जोत कर घर आया था.
तभी उसके बड़े भाई चेमो भूमिज से उसका विवाद हो गया. दोनों में काफी मारपीट हुई. आक्रोशित जादू भूमिज ने बड़े भाई चेमो भूमिज पर तीर से हमला कर दिया. इससे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना के बाद चेमो भूमिज की पत्नी व बेटी नीला भूमिज ने टांगी से अपने चाचा जादू भूमिज पर वार कर दिया. टांगी के वार से जादू के पीठ में लगभग दो इंच गहरा जख्म हो गया व बाये हाथ की एक अंगुली कट गयी थी . इसके बाद खून से लथपथ जादू भूमिज खुद गोइलकेरा थाना पहुंचा गया.
यहां उसने बड़े भाई को तीर मारकर जान लेने का जुर्म कबूल कर लिया. जादू ने पुलिस को बताया कि बड़ा भई चेमो भूमिज उसका गला काट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था. चेमो का आतंक पूरे गांव में था. इसी कारण उसने अपने बड़े भाई को मार दिया. कोर्ट में पेशी के बाद जादू भूमिज को 9.7.2014 को जेल भेजा गया था, तब से वह चाईबासा जेल में ही था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola