एक्सआइटीइ को संबद्धता

एफिलिएशन कमेटी की बैठक जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज प्रबंधन को दो माह के अंदर यूजीसी के नियमों के तहत कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालय में शनिवार को संपन्न एफिलिएशन कमेटी की बैठक में विचार–विमर्श के बाद यह निर्देश जारी किया गया. कॉलेज के […]
एफिलिएशन कमेटी की बैठक
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज प्रबंधन को दो माह के अंदर यूजीसी के नियमों के तहत कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालय में शनिवार को संपन्न एफिलिएशन कमेटी की बैठक में विचार–विमर्श के बाद यह निर्देश जारी किया गया.
कॉलेज के संबंधन विस्तार के प्रस्ताव पर सशर्त सहमति दी गयी. इसके अलावा शहर के स्थित जैन कॉलेज, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को प्रथम वर्ष 2013-14 के लिए संबद्धता दी गयी. गम्हरिया स्थित एक्सआइटीइ के निरीक्षण प्रतिवेदन के मद्देनजर विभिन्न कोर्स के संबंधन प्रस्ताव पर सहमति दी गयी.
आगामी सत्र 2014-16, 2014-17 एवं 2014-15 के लिए संबद्धता सारणी (एफिलिएशन कैलेंडर) पर भी सहमति दी गयी. इसके तहत संबद्धता के लिए आवेदन आदि की तिथि निर्धारित की गयी है. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ सलिल कुमार रॉय ने की. इसमें राजेश कुमार शुक्ल, डॉ स्नेहलता सिन्हा, सभी संकायाध्यक्ष, सीसीडीसी प्रो एससी महतो, कुलसचिव डॉ डीएन महतो एवं सहायक कुलसचिव एमके मिश्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




