निर्माणकाल में ही उखड़ने लगी सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

डोमलोई में सड़क निर्माण में अनियमितता, आज ग्रामीण करेंगे बैठक चिरिया : राज्य संपोषित योजना अंतर्गत डोमलो पीडब्लूडी रोड से तालबहाड़ गांव तक बन रही करोड़ों की सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. उक्त आरोप डोमलाई के ग्रामीणों ने लगाया है. इस सबंध में ग्रामीण सरपंच कृपा सिंधु महतो ने बताया […]
विज्ञापन
डोमलोई में सड़क निर्माण में अनियमितता, आज ग्रामीण करेंगे बैठक
चिरिया : राज्य संपोषित योजना अंतर्गत डोमलो पीडब्लूडी रोड से तालबहाड़ गांव तक बन रही करोड़ों की सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. उक्त आरोप डोमलाई के ग्रामीणों ने लगाया है.
इस सबंध में ग्रामीण सरपंच कृपा सिंधु महतो ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य मनोहरपुर के ठेकेदार उमेश यादव कर रहे हैं. सड़क निर्माण में मात्र ढाई इंट बेसकोस डालकर उसके ऊपर ही अलकतरा से कालीकरण कर दिया जा रहा है. जबकि प्राक्कलन के मुताबिक छह इंच बेसकोस बिछाने के बाद तीन इंट गिट्टी व अलकतरा डालना है.
सड़क में रोलर का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है. जिस कारण सड़क में समतलीकरण का अभाव है.पंचायत के मुखिया बिरसा कंडुलना ने भी सड़क निर्माण में अनियमितता बरते की बात बताते हुये कहा कि इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ उपायुक्त से जांच कराने की मांग की जायेगी. मुखिया कंडुलना ने बताया कि भ्रमण के क्रम में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि उन्हें एक माह से मजदूरी का भूगतान नहीं किया गया है.रविवार को डोमलोई चबूतरा में स्थानीय ग्रामीण,पंचायत जनप्रतिनिधि,मानकी-मुंडा की बैठक बुलायी है.
बैठक की कार्यवाही से उपायुक्त समेत राज्य सरकार को भी सूचित किया जायेगा. विदित हो कि 19 जून 2014 को राज्य संपोषित योजना अंतर्गत डोमलोई पीडब्लूडी रोड से तालबहाड़ गांव तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास तत्कालिक विधायक गुरुचरण नायक ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




