किताहातु : नाबालिग प्रेमिका का अपहरण कर ले गया रांची
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : एक ही गोत्र (किली) की नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती करने तथा गर्भपात के लिए उसका अपहरण करने की शिकायत को लेकर किताहातु के ग्रामीण गरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे. झींकपानी प्रमुख चांदमणि बालमुचू के नेतृत्व में आये ग्रामीणों ने टोंटो पुलिस पर शिकायत नहीं लेने का आरोप लगाया. चांदमनी […]
विज्ञापन
चाईबासा : एक ही गोत्र (किली) की नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती करने तथा गर्भपात के लिए उसका अपहरण करने की शिकायत को लेकर किताहातु के ग्रामीण गरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे. झींकपानी प्रमुख चांदमणि बालमुचू के नेतृत्व में आये ग्रामीणों ने टोंटो पुलिस पर शिकायत नहीं लेने का आरोप लगाया.
चांदमनी बालमुचू ने बताया कि नाबालिग 28 मई को लापता हो गयी थी. परिवार वालों की खोजबीन पर पता चला कि उसका गांव में रहने वाले उसी गोत्र के किसान सिंकू से संबंध था. नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर किसान ने उसे गर्भवती बना दिया.
एक ही जाति के होने के कारण हो समाज उनके विवाह को मंजूरी नहीं देने वाला था, जिसके कारण युवक ने अपने परिवार वालों के सहयोग से गर्भवती नाबालिग अपहरण कर लिया. ताकि उसका गर्भपात कराया जा सके. परिवार वालों को पता चला है कि रांची में नाबालिग को रखा गया है. परिजनों ने नाबालिग की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




