पानी का इंतजार हुआ लंबा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

समय पर काम पूरा नहीं कर सका संवेदक बैंक गैरेंटी को जब्त करने का जारी हुआ था निर्देश चाईबासा : इस साल के अप्रैल माह तक चाईबासा शहरी जलापूर्ति योजना के पूरा होने की राह जोह रहे लोगों को एक साल और इंतजार करना पड़ेगा. शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य कर रही एसएमएस पर्यावरण लिमिटेड […]
विज्ञापन
समय पर काम पूरा नहीं कर सका संवेदक
बैंक गैरेंटी को जब्त करने का जारी हुआ था निर्देश
चाईबासा : इस साल के अप्रैल माह तक चाईबासा शहरी जलापूर्ति योजना के पूरा होने की राह जोह रहे लोगों को एक साल और इंतजार करना पड़ेगा. शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य कर रही एसएमएस पर्यावरण लिमिटेड नयी दिल्ली को पेयजल विभाग की ओर से एक साल का विस्तार मिल गया है. अब योजना को पूर्ण करने की अवधि मई 2016 तक बढ़ा दी गयी है.
संवेदक ने पेयजल विभाग को आश्वस्त किया है कि दिसंबर 2015 तक परियोजना से आंशिक जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. मई 2016 तक पूर्ण रुप से योजना से जलापूर्तिहो सकेगी.
संवेदक की बैंक गैरेंटी जब्त करने का जारी हुआ था निर्देश
चाईबासा शहरी जलापूर्ति योजना कार्य को अप्रैल 2015 तक पूरा किया जाना था. कार्य में विलंब को लेकर पेयजल विभाग ने संवेदक की बैंक गारंटी जब्त करने का आदेश दिया था.
इसके लिए पेयजल कार्यपालक अभियंता ने मई के पहले सप्ताह में बैंक को पत्र भी लिख दिया था. लेकिन बाद में संवेदक ने योजना के विलंब के लिए देर से जमीन मिलना तथा बालू की आपूर्ति नहीं होने को कारण बताते हुए कार्य विस्तार का अनुरोध किया था. इसके बाद पेयजल विभाग ने यह निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




