विमान दुर्घटना की जांच करने पहुंचे एयरफोर्स के विशेषज्ञ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

रायरंगपुर :रायरंगपुर के समीप बिशोई के कुदरसाही में लड़ाकू विमान हॉक ए-3492 के बुधवार को दोपहर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देर शाम पश्चिम बंगाल के कोलेइकुंडा से जांच टीम पहुंची. गुरुवार को लगभग 12.15 बजे नयी दिल्ली से एयरफोर्स इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा चार सदस्यों का विशेष जांच दस्ता वायुसेना के हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचा. […]
विज्ञापन
रायरंगपुर :रायरंगपुर के समीप बिशोई के कुदरसाही में लड़ाकू विमान हॉक ए-3492 के बुधवार को दोपहर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देर शाम पश्चिम बंगाल के कोलेइकुंडा से जांच टीम पहुंची.
गुरुवार को लगभग 12.15 बजे नयी दिल्ली से एयरफोर्स इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा चार सदस्यों का विशेष जांच दस्ता वायुसेना के हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचा. उस वक्त तेज बारिश होने के कारण यह हेलीकॉप्टर खेत पर लैंडिंग नहीं कर पाया तथा लगभग एक किमी दूर बिशोई फुटबॉल मैदान में वायुसेना का हेलीकॉप्टर उतरा. इसके पश्चात जांच टीम घटनास्थल पहुंची तथा छानबीन शुरू की गयी. इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान से ब्लैक बॉक्स निकाला गया. विशेष जांच दस्ते की टीम के पीयूष रंजन, एसके सिंह तथा एस भंडारी ने जांच प्रक्रिया के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों के पता चलने की जानकारी दी. चार घंटे छानबीन के बाद वायुसेना के अधिकारियों का दल पुन: वापस लौट गया.
घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के साथ वायुसेना पुलिस भी मौजूद है. शुक्रवार को विमान का मलबा पश्चिम बंगाल के कोलेइकुंडा ले जाया जायेगा. विदित हो कि उक्त लड़ाकू विमान के क्रैश होने से पहले इंजेक्शन कर दोनों कैप्टन पैराशूट से उतर गये थे. घायल कैप्टन सचिन महाजन तथा सिद्धार्थ की स्थिति सामान्य होने की सूचना है.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में पिछले 13 दिनों से लोगों को शिखर इंडेन रसोई गैस नहीं मिल रहा है. जिस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है. गुरूवार को गैस गोदाम जाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया.
अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी सूचना देने की बात कही. उपभोक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे है. लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है. शिखर इंडेन के कर्मचारी रमेश कुमार ने बताया कि हल्दिया से जमशेदपुर लिक्विड नहीं पहुंच पाने के कारण रसोई गैस की किल्लत हो रही है. जमशेदपुर एरिया मैनेजर से वार्ता हुई है. दो चार दिनों के अंदर रसोई गैस की समस्या दूर हो जायेगी.
गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानी हो रही है. पिछले 27 मई से चक्रधरपुर को रसोई गैस आवंटन नहीं हुआ है. उपभोक्ताओं की समस्या जल्द से जल्द दूर हो इसके लिये प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




