पेड़ से गिरा बच्चा बाहर निकला हृदय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा/बंदगांव : कराइकेला थाना अंतर्गत बारडीह गांव निवासी लाल सिंह गागराई के आठ वर्षीय बेटे सामू गागराई पेड़ से नीचे गिर गया. ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे का पूरा हर्ट बाहर निकल आया. गंभीर स्थिति में बच्चे को चाईबासा के निजी नर्सिग होम में लाया गया. उसका इलाज गायत्री सेवा सदन में चल रहा […]
विज्ञापन
चाईबासा/बंदगांव : कराइकेला थाना अंतर्गत बारडीह गांव निवासी लाल सिंह गागराई के आठ वर्षीय बेटे सामू गागराई पेड़ से नीचे गिर गया. ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे का पूरा हर्ट बाहर निकल आया. गंभीर स्थिति में बच्चे को चाईबासा के निजी नर्सिग होम में लाया गया. उसका इलाज गायत्री सेवा सदन में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालात स्थिर है एवं वह खतरे से बाहर है.
पिता लाल सिंह गागराई ने बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे सामू घर से अपने साथियों के साथ खेलने के लिए निकला था. पेड़ के ऊपर सामु गागराई खेल रहा था इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर पडा. नीचे गिरते ही एक पत्थर उसके शरीर में घूस गया और उसका पूरा हृदय (फेफड़ा) बाहर निकल गया. उसे पहले चक्रधरपुर फिर चाईबासा लाया गया. यहां फिलहाल निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




