17 सबर परिवार बिजली से हैं वंचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा गांव के सबर टोला में निवास करने वाले 17 सबर परिवार आज भी बिजली से वंचित हैं. सबर अनिल सबर, डॉक्टर सबर, राकेश सबर, गणोश सबर, बिमला सबर आदि ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा टोला में वर्षो पूर्व खंभे गाड़े गये और 50 केबी का […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा गांव के सबर टोला में निवास करने वाले 17 सबर परिवार आज भी बिजली से वंचित हैं. सबर अनिल सबर, डॉक्टर सबर, राकेश सबर, गणोश सबर, बिमला सबर आदि ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा टोला में वर्षो पूर्व खंभे गाड़े गये और 50 केबी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था.
विभाग द्वारा सबरों के घरों में बिजली संयोजन के लिए मिस्त्रियों भेजा गया था. टोला में मिस्त्री के आते ही गोहालडांगरा गांव के कुछ लोगों द्वारा बिजली के काम कर रहे मस्त्रियों को गाली गलौज कर भगा दिया गया. तब से आज तक टोला में कोई मिस्त्री बिजली का काम करने नहीं आया. ऐसे में टोला में लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर दर्शन की वस्तु बना हुआ है. सबर परिवार बिजली पाने से वंचित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




