आंगनबाड़ी के बगल में मिलेगी मानकी-मुंडा को जगह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर/चाईबासा : परंपरागत स्वशासन व्यवस्था चलाने वाले मानकी-मुंडा और डाकुआ को अब काम करने के लिए स्थान मिलेगा. कोल्हान आयुक्त ने तीनों जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिख कर आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मानकी-मुंडा, डाकुआ को स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. लिखे पत्र में कहा है कि मानकी-मुंडा, डाकुआ को काम करने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/चाईबासा : परंपरागत स्वशासन व्यवस्था चलाने वाले मानकी-मुंडा और डाकुआ को अब काम करने के लिए स्थान मिलेगा. कोल्हान आयुक्त ने तीनों जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिख कर आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मानकी-मुंडा, डाकुआ को स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. लिखे पत्र में कहा है कि मानकी-मुंडा, डाकुआ को काम करने के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं है.
निश्चित स्थान पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काम करने में दिक्कत होती है. स्थान उपलब्ध होने से काम करने में आसानी होगी. आयुक्त ने कार्य सशक्तीकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मानकी-मुंडा और डाकुआ को स्थान उपलब्ध करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




