पांच साल की सजा

Published at :08 Sep 2013 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल की सजा

चाईबासा : चक्रधरपुर ईचागुटू बस स्टैंड पर त्रिलोचन प्रधान पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मंटू कंसारी को सहायक सत्र न्यायाधीश राजनंदन राय की अदालत ने पांच साल एवं मामले में संलिप्त पाये गये सागर राम कंसारी, टुनटुन कंसारी, दिलीप कंसारी व संटू कंसारी को छह माह की सजा सुनाई है. इनके खिलाफ सोनुवा थाना […]

विज्ञापन

चाईबासा : चक्रधरपुर ईचागुटू बस स्टैंड पर त्रिलोचन प्रधान पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मंटू कंसारी को सहायक सत्र न्यायाधीश राजनंदन राय की अदालत ने पांच साल एवं मामले में संलिप्त पाये गये सागर राम कंसारी, टुनटुन कंसारी, दिलीप कंसारी संटू कंसारी को छह माह की सजा सुनाई है.

इनके खिलाफ सोनुवा थाना अंतर्गत बेगना गांव निवासी झालु प्रधान ने चक्रधरपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसमें बताया गया था चार बजे ईचागुटू बस स्टैंड स्थित उसकी पान की दुकान पर पान पुड़िया खाने के बाद मंटू कंसारी, सागर राम कंसारी, टुनटुन कंसारी, दिलीप कंसारी संटू कंसारी ने रुपये देने से इनकार कर दिया था.

मारपीट बीच बचाव में सामने आये उसके भाई त्रिलोचन प्रधान मंटू ने दावली से मारकर घायल कर दिया. कोर्ट ने मंटू को दोषी करार देते हुए पांच साल की सश्रम कारावास 1000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है जबकि अन्य छह माह के सजा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola