साईं स्पंज के सहायक प्रबंधक पर जानलेवा हमला

झींकपानी : झींकपानी के नयागांव मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने साईं स्पंज के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय की कनपटी पर पिस्तौल सटा कर उनकी पिटाई कर दी. बदमाशों ने शनिवार की सुबह 8.02 बजे घटना को अंजाम दिया. सहायक प्रबंधक नयागांव स्थित प्लांट डयूटी पर जा रहे थे. अचानक झाड़ी में से बाहर […]
झींकपानी : झींकपानी के नयागांव मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने साईं स्पंज के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय की कनपटी पर पिस्तौल सटा कर उनकी पिटाई कर दी. बदमाशों ने शनिवार की सुबह 8.02 बजे घटना को अंजाम दिया. सहायक प्रबंधक नयागांव स्थित प्लांट डयूटी पर जा रहे थे. अचानक झाड़ी में से बाहर आये एक बदमाश ने सहायक प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल रख दी. इसके बाद उन पर डंडे से वार किया गया.
अचानक हुए हमले में सहायक प्रबंधक लड़खड़ा कर मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर पड़े. उनके गिरने के साथ ही बदमाशों ने उन्हें पिटाई शुरू कर दी. श्री पांडेय के मुंह, हाथ,पैर, पीठ में गंभीर चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




