जगन्नाथपुर: लकड़ी लदा बोलेरो जब्त, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 11:10 PM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर : मंगलवार का रात्रि गश्ती के दौरान जगन्नाथपुर पुलिस ने लकड़ी से लदे सफेद रंग के बोलेरो को जब्त किया है. जबकि उसके चालक व साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सफेद रंग की बोलेरो (ओआर-11 इ/ 0736) लकड़ी लाद कर जगन्नाथपुर से जैंतगढ़ जा रही थी. […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : मंगलवार का रात्रि गश्ती के दौरान जगन्नाथपुर पुलिस ने लकड़ी से लदे सफेद रंग के बोलेरो को जब्त किया है. जबकि उसके चालक व साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सफेद रंग की बोलेरो (ओआर-11 इ/ 0736) लकड़ी लाद कर जगन्नाथपुर से जैंतगढ़ जा रही थी. तेज रफ्तार में होने के कारण पुलिस ने पीछा कर जगन्नाथपुर प्रखंड के पास मुख्य सड़क पर बोलेरो को धर दबोचा था.
गाड़ी में 12 पीस साल का चौखट एवं 60 गम्हार लकड़ी का पटरा लदा हुआ था. चालक शेख कुर्बान व उसके साथी अब्दुल कादिर को रंगे हाथ पकड़ कर बुधवार को चाईबासा जेल भेज दिया. गश्ती दल में सहायक अवर निरीक्षक रामस्नेह सिंह सहित पुलिस के जवान शामिल थे. थाना प्रभारी रामेश्वर ने कहा कि अवैध धंधेबाजों को नहीं छोड़ा जायेगा. अपराध नियंत्रण करना पुलिस का पहला कर्तव्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




