30 मिनट में दो बार कांपा कोल्हान

Published at :26 Apr 2015 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
30 मिनट में दो बार कांपा कोल्हान

भूकंप के झटके से भयभीत हुए कोल्हानवासी, कई घरों के मकानों में पड़ी दरार कोल्हान में शनिवार को दिन में करीब 11.43 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया. बताया जाता है कि झटका काफी देर तक महसूस किया गया. इस कारण दहशत में लोग अपने घरों व ऑफिसों से बाहर निकल गये. आधा […]

विज्ञापन
भूकंप के झटके से भयभीत हुए कोल्हानवासी, कई घरों के मकानों में पड़ी दरार
कोल्हान में शनिवार को दिन में करीब 11.43 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया. बताया जाता है कि झटका काफी देर तक महसूस किया गया. इस कारण दहशत में लोग अपने घरों व ऑफिसों से बाहर निकल गये. आधा घंटा के बाद फिर दूसरा झटका महसूस किया गया.
भूकंप से जमशेदपुर और चाईबासा के कुछ घरों में दरार पड़ गयी. बताया जाता है कि कोल्हान में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पांच के करीब आंकी गयी है हालांकि नुकसान की सूचना नहीं है. लोगों ने बताया कि पहली बार हल्का कंपन महसूस हुआ. चंद सेकेंड के अंतराल में पलंग, सोफा, बरतन, घर में रखी मूर्ति हिलने लगी. इसके बाद उन्हें भूकंप का अहसास हुआ और लोग घरों से बाहर निकल गये.
चक्रधरपुर.शनिवार को चक्रधरपुर में दो बार भूकंप का झटका लगा. एक बार पौने बारह बजे तथा दूसरी बार साढ़े बारह बजे झटका लगा. भूकंप का झटका मिलते ही लोग अपने घरों से निकल गये. रिटायर्ड कॉलोनी में लोग घर से बाहर निकल गये तथा शंख बजा कर भगवान से किसी प्रकार की नुकसान नहीं होने का प्रार्थना करने लगे.
रिटायर्ड कॉलोनी निवासी काजल भट्टाचार्य ने बताया कि पहला झटका जोरदार था. भूकंप आते ही घर में रखे सामान हिलने लगे. परिवार के लोगों को भूकंप का झटका मिलते ही घर से बाहर निकल गये. दूसरी बार भूकंप झटका का एहसास हल्का हुआ. भूकंप झटका का एहसास कई लोगों को हुआ तो कईयों को नहीं हुआ. इस कारण चौक चौराहों में भूकंप को लेकर चर्चा का विषय बना रहा.
मनोहरपुर : घरों से बाहर निकले लोग
मनोहरपुर.शनिवार को मनोहरपुर, किरीबुरु,बंडामुंडा क्षेत्रों में भी 20 सेकेंड के भूकंप के झटके में घरों के
पलंग,अलमीरा,टेबल,कुर्सियां हिलने लगे. मनोहरपुर बैंक रोड व पोस्ट ऑफिस रोड के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया और अपने घरों से बाहर आ गये. मनोहरपुर के बैंक रोड़ के एक घर में लगा एलक्ष्डी टीवी शो-केस से सीधे जमीन पर गिर गया.टीवी देख रहे परिवार के लोगों ने घर के पलंग को भी हिलता हुआ पाया.जिसके बाद परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola