एएनएम की पीठ पर मैला फेंक 45 हजार ले उड़े बाइक सवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : बाइक सवार दो युवक मंगलवार की दोपहर पामपाड़ा सब सेंटर की एएनएम इंदू सिन्हा का बैग लेकर फरार हो गये. बैग में 45 हजार रुपये नकद के अलावा ग्रामीण बैंक का पासबुक तथा सरकार द्वारा दिया गया नोकिया का मोबाइल फोन भी था. घटना दोपहर 3.30 बजे पोस्ट ऑफिस चौक पास स्थित स्थायी […]
विज्ञापन
चाईबासा : बाइक सवार दो युवक मंगलवार की दोपहर पामपाड़ा सब सेंटर की एएनएम इंदू सिन्हा का बैग लेकर फरार हो गये. बैग में 45 हजार रुपये नकद के अलावा ग्रामीण बैंक का पासबुक तथा सरकार द्वारा दिया गया नोकिया का मोबाइल फोन भी था.
घटना दोपहर 3.30 बजे पोस्ट ऑफिस चौक पास स्थित स्थायी प्याऊ के सामने घटी. मामले की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करायी गयी है. गुटूसाई निवासी एएनएम इंदू ने मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे एसबीआइ से 45 हजार रुपये निकाला था. जिसे उन्होंने अपने पर्स में रखा था.
बैंक से पैसा लेकर वह विकास भवन के पास स्थिति स्थायी प्याऊ में पानी पीने के लिये रुकी थी. इस दौरान किसी ने उसके पीठ पर कुछ डाल दिया. इससे उन्हें खुजली का अहसास हुआ. वह पानी से उस हिस्से को धोने लगी तभी बाइक सवार दो युवक उसकी स्कूटी में लटके पर्स लेकर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




