एकाउंट्स मैनेजर ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : एसआर रूंगटा ग्रुप के डिप्टी एकाउंट मैनेजर आशीष रूंगटा (34) ने मंगलवार की सुबह अपने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. अमला टोला में परिवार के साथ रहने वाले आशीष कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे. उसके अवसाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. आशीष ने सुबह […]
विज्ञापन
चाईबासा : एसआर रूंगटा ग्रुप के डिप्टी एकाउंट मैनेजर आशीष रूंगटा (34) ने मंगलवार की सुबह अपने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. अमला टोला में परिवार के साथ रहने वाले आशीष कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे. उसके अवसाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
आशीष ने सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था. सुबह पांच बजे उसकी हालत बिगड़ने पर घरवालों ने डॉक्टर की सलाह पर उसे प्राथमिक इलाज दिया था, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख उसे सुबह 7.10 बजे सदर अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के क्रम में आशीष की सुबह 9.30 बजे मौत हो गयी.
सूचना मिलते ही कंपनी के चेयरमैन मुकुंद रूंगटा आशीष के घर व अस्पताल गये. आशीष की मौत से मर्माहत उनके सहयोगी व परिजनों का अस्पताल में तांता लगा रहा.
आशीष एसआर रूंगटा ग्रुप के चलियामा प्लांट में डिप्टी एकाउंटस मेनेजर के पद पर कार्यरत था. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मौत का कारण जहरीला पदार्थ का सेवन ही लग रहा. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




