पूर्वी सिंहभूम प्रशासन ने एक दिन में बदला निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से एक अजीबोगरीब फैसला लिया गया. जिला प्रशासन की ओर से बढ़ी गरमी की वजह से अप्रैल के पहले सप्ताह में आदेश दिया गया था कि स्कूल को 10 बजे से 4 बजे तक चलाने के बजाये सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक कर दिया जाये. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से एक अजीबोगरीब फैसला लिया गया. जिला प्रशासन की ओर से बढ़ी गरमी की वजह से अप्रैल के पहले सप्ताह में आदेश दिया गया था कि स्कूल को 10 बजे से 4 बजे तक चलाने के बजाये सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक कर दिया जाये.
लेकिन अचानक सोमवार को जिला शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों को आदेश दिया गया कि अब स्कूल का संचालन सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया जायेगा.
इस आदेश देने के पीछे स्कूल चले चलायें अभियान को आधार बनाया गया था, लेकिन इस आदेश को लेकर सवाल उठाये जाने की वजह से मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से उक्त आदेश को तत्काल रद कर दिया गया. बुधवार से स्कूल पुराने समय पर संचालित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




