आदिवासी टोला में नहीं है एक भी पक्की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं आदिवासी टोला के ग्रामीण रवि शंकर मोहांती चक्रधरपुर : बिजली, पानी व सड़क जैसे मूलभूत समस्या से कोलचकड़ा पंचायत के आदिवासी टोला के ग्रामीण जूझ रहे हैं. कोलचकड़ा पंचायत चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से महज 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. आदिवासी टोला के ग्रामीण बारिश व […]
विज्ञापन
बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं आदिवासी टोला के ग्रामीण
रवि शंकर मोहांती
चक्रधरपुर : बिजली, पानी व सड़क जैसे मूलभूत समस्या से कोलचकड़ा पंचायत के आदिवासी टोला के ग्रामीण जूझ रहे हैं. कोलचकड़ा पंचायत चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से महज 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. आदिवासी टोला के ग्रामीण बारिश व गरमी के दिनों में पानी के लिए दर-दर का ठोकर खाते हैं.
टोला में एक पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है. पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से एक डीप बोरिंग लगायी गयी है. परंतु लोगों की प्यास बुझाने से पहली ही डीप बोरिंग ने अपना दम तोड़ दिया. गांव के ग्रामीणों ने स्वयं अपना पैसा खर्च कर तीन साल पहले बिजली पोल लगाया.
परंतु बिजली पोल में आज तक तार नहीं लगायी गयी. आदिवासी टोला आज भी विकास की किरण से कोसों दूर है. यहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. गांव की कुल आबादी लगभग छह सौ है. सभी मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं.
गांव में चार चापाकल है. जिसमें तीन दम तोड़ चुके हैं. ग्रामीण एक चापाकल व कुआं के पानी को पीने व अन्य कार्य के लिये उपयोग में लाते हैं. शहर से सटे गांव को विकास करने के लिए जनप्रतिनिधि, सरकारी पदाधिकारी का ध्यान नहीं है. इससे ग्रामीणों को जीवन-यापन करने के काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




