मनोहरपुर : दंपती आग से झुलसे, पत्नी गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत उंधन गांव में शनिवार को घर के अंदर संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी झुलस गये. जिन्हें पड़ोसियों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. पत्नी की स्थिति नाजुक बनी है. चिकित्सकों ने बताया कि वह […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत उंधन गांव में शनिवार को घर के अंदर संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी झुलस गये. जिन्हें पड़ोसियों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. पत्नी की स्थिति नाजुक बनी है. चिकित्सकों ने बताया कि वह 95 फीसदी से अधिक जल गयी है.
जानकारी के अनुसार उंधन गांव निवासी राजा सिंह (35) व उनकी पत्नी प्रीति साह उंधन पंचायत भवन के पास स्थित घर में शनिवार को दोपहर 12 बजे आग से झुलसे मिले. घर के अंदर आगजनी की घटना का शोरगुल सुन आस-पास के लोग घर में घुसे व दोनों को गंभीर अवस्था में जला पाया. सूत्रों के अनुसार राजा और प्रीति अक्सर लड़ाई-झगड़ा व मारपीट किया करते थे.
गंभीर रूप से झुलसी प्रीति ने बताया कि राजा के प्रताड़ना से तंग आकर केरोसिन डाल लिया था, पर आग कैसे लगी उसे कुछ पता नहीं. वही राजा के अनुसार प्रीति खुदकुशी कर रही थी बचाने के क्रम मे ंवह जल गया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




