200 लीटर शराब जब्त, एक पकड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर के कई स्थानों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों में छापामारी कर 200 लीटर अवैध शराब जब्त किया है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शनिवार को लगभग चार बजे रेलवे स्टेशन समीप मालगोदाम परिसर में छापामारी अभियान चलाया. इस स्थान में […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर के कई स्थानों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों में छापामारी कर 200 लीटर अवैध शराब जब्त किया है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शनिवार को लगभग चार बजे रेलवे स्टेशन समीप मालगोदाम परिसर में छापामारी अभियान चलाया.
इस स्थान में करीब आधा दर्जन अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्ठियों में छापामारी किया गया. करीब 50 लीटर शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया गया. इस क्रम में शीतला मंदिर समीप कुंभा टोली में छापामारी अभियान चलाया गया. यहां लगभग 60 से 70 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया. कई भट्ठियों को नष्ट किया गया. इसके बाद चक्रधरपुर थाना समीप कुदरीबाड़ी में छापामारी की गयी.
आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों को देखते ही भट्ठी संचालित भाग खड़े हुए. कुदरीबाड़ी में करीब 70 लीटर शराब जब्त किया गया. इस छापामारी अभियान में सदर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने भरपूर सहयोग दिया. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




