मझगांव पुलिस का कारनामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

पुराने वारंट पर निदरेष को हथकड़ी लगा कटघरे में किया खड़ा, कोर्ट ने फटकारा चाईबासा : मारपीट के एक मामले में अदालत 27 सिंतबर 2008 को निदरेष करार देते हुए बरी किये गये सिलपोड़ी निवासी होमगार्ड मोची राम हेस्सा को मंझगांव पुलिस ने बुधवार फिर से गिरफ्तार कर लिया. पुराने वारंट के आधार पर गिरफ्तार […]
विज्ञापन
पुराने वारंट पर निदरेष को हथकड़ी लगा कटघरे में किया खड़ा, कोर्ट ने फटकारा
चाईबासा : मारपीट के एक मामले में अदालत 27 सिंतबर 2008 को निदरेष करार देते हुए बरी किये गये सिलपोड़ी निवासी होमगार्ड मोची राम हेस्सा को मंझगांव पुलिस ने बुधवार फिर से गिरफ्तार कर लिया.
पुराने वारंट के आधार पर गिरफ्तार किये गये मोची राम को गुरुवार पुलिस ने न्यायाधीश पीएस घोष के समक्ष पेश किया. इस पर जज ने पुलिस को फटकार लगायी और मोचीराम को रिहा करने का निर्देश दिया. मोचाराम के मुताबिक 1995 में उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था. मामले में उसे 2008 में स्थायी वारंट पर गिरफ्तार किया गया था. मामले की सुनवायी के दौरान वह छह माह न्यायिक हिरासत में रहा.
लेकिन बाद में उसे कोर्ट ने निदोंष करार देते हुए बरी कर दिया. इस बीच मंझगांव पुलिस ने पुराने वारंट की फोटो कॉपी के आधार पर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान भी मोची राम ने अदालत से बरी किये जाने का निर्देश पुलिस को दिखाया. लेकिन अंग्रेजी पढ़ने नहीं आने की बात कहकर पुलिस ने उसे न सिर्फ उसे गिरफ्तार किया, बल्कि आनन-फानन में कोर्ट में भी पेश कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




