संपत्ति विवाद में सोनी की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

डीआइजी ऑफिस में बोले टेकनाथ झा चाईबासा : जमशेदपुर के सोनारी खुंटाडीह मसजिद के पास ब्याही गयी चाईबासा की बेटी सोनी झा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय मांगने गुरुवार को पूरा परिवार डीआइजी ऑफिस पहुंच गया. पिता टेकनाथ झा, भाई चंदन झा, मां सुधीरा झा, मृतका का बेटा गोपालगौरव, बेटी भक्ति, प्रकाश उपाध्याय, […]
विज्ञापन
डीआइजी ऑफिस में बोले टेकनाथ झा
चाईबासा : जमशेदपुर के सोनारी खुंटाडीह मसजिद के पास ब्याही गयी चाईबासा की बेटी सोनी झा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय मांगने गुरुवार को पूरा परिवार डीआइजी ऑफिस पहुंच गया.
पिता टेकनाथ झा, भाई चंदन झा, मां सुधीरा झा, मृतका का बेटा गोपालगौरव, बेटी भक्ति, प्रकाश उपाध्याय, गुड्ड पाठक, रवि आदि परिजनों ने डीआइजी के अनुपस्थिति में निष्पक्ष जांच से संबंधित मांग पत्र कार्यालय अधिकारी को सौंपा. डीआइजी की मौजूदगी में परिवार के सदस्य उनके समक्ष अपना बयान दर्ज करायेंगे.
मृतका के पिता टेकनाथ झा के मुताबिक ससुरालवालों की संदिग्ध हरकत के कारण उन्हें अपनी बेटी की हत्या किये जाने का यकीन है. उन्हें शक है कि संपत्ति विवाद में रोड़ा बनने के कारण सोनी की साजिश के तहत हत्या की गयी है. घटना के बाद ससुरालवालों ने उन्हें इसकी सूचना नहीं दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है.
जिसका सबूत सोनी के शरीर पर मारपीट के निशान है. सोनी के बच्चों के मुताबिक मां के साथ पिता ने मारपीट की, जिसके बाद उसके दादा(चाचा ससुर) उन्हें घुमाने ले गये. सोनी के ससुराल वालों की वरीय पुलिस अधिकारी से पहचान होने के कारण वे स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामले को दबाने का प्रयास कर रहे है. मामले का खुलासा होने तक पिता ने चुन नहीं बैठने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




