एसीसी गेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

झींकपानी : एसीसी झींकपानी स्थित जनरल गेट के समक्ष सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. सबसे पहले कुदाहातु, जोड़ापोखर के सैकड़ों ग्रामीण पुरुष-महिलाएं व बच्चे जोड़ापोखर पानी टंकी के पास जमा हुए. यहां से प्रखंड प्रमुख चांदमनी बालमुचू के नेतृत्व में जुलूस निकालकर एसीसी जनरल गेट पहुंचे. जुलूस में ग्रामीण मांगों […]
विज्ञापन
झींकपानी : एसीसी झींकपानी स्थित जनरल गेट के समक्ष सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. सबसे पहले कुदाहातु, जोड़ापोखर के सैकड़ों ग्रामीण पुरुष-महिलाएं व बच्चे जोड़ापोखर पानी टंकी के पास जमा हुए. यहां से प्रखंड प्रमुख चांदमनी बालमुचू के नेतृत्व में जुलूस निकालकर एसीसी जनरल गेट पहुंचे.
जुलूस में ग्रामीण मांगों से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे. प्रदर्शन के पश्चात प्रAखंड प्रमुख श्रीमती बालमुचू ने एसीसी झींकपानी के मानव संसाधन विभाग के वरीय महाप्रबंधक दिनेश कुमार पाठक को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके साथ ही मांगों पर एक माह के अंदर उचित कार्रवाई नहीं होने पर बाध्य होकर ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी गयी.
मांगों में एसीसी चाईबासा सीमेंट वर्क्स झींकपानी में स्थानीय योग्य बेरोजगारों को सभी श्रेणी के नियोजन में प्राथमिकता देने, कारखाना से प्रभावित रैयतों के आश्रितों को गहन प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक तथा सामाजिक नियमित दायित्व के विकास कार्यो का संपादन कराने में प्रतिनियुक्त करने,
अकुशल, अर्धकुशल व सकुशल श्रमिकों को सभी विधि-सम्मत सुविधाएं प्रदान करने, नियुक्ति पत्र प्राप्त 38 रैयतों को अविलंब मुआवजा व नौकरी पर बहाल करने, स्थानीय बेरोजगारों को कारखाना में ठेकेदारी काम देने, एसीसी मार्केट में दुकान आवंटन, कारखाना में रक्षा प्रहरी के बहाली पर स्थानीय अभ्यार्थियों को प्राथमिकता देने, डीएवी पब्लिक स्कूल झींकपानी व एसीसी मिडिल स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व फीस में कटौती करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




