अब रात में भी खुलेगा दाल-भात केंद्र

Published at :07 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
अब रात में भी खुलेगा दाल-भात केंद्र

सुकेश कुमार चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में दाल भात केंद्र अब रात में भी खुलेंगे. सरकार के दिशानिर्देश पर प्रशासन इसके लिए तैयारी शुरू कर चुका है. नयी व्यवस्था में केंद्र रात के दस बजे तक खुले रहेंगे. इसी माह के अंत तक नयी व्यवस्था के लागू होने की संभावना है. पिछले दिनों इसे लेकर […]

विज्ञापन
सुकेश कुमार
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में दाल भात केंद्र अब रात में भी खुलेंगे. सरकार के दिशानिर्देश पर प्रशासन इसके लिए तैयारी शुरू कर चुका है. नयी व्यवस्था में केंद्र रात के दस बजे तक खुले रहेंगे. इसी माह के अंत तक नयी व्यवस्था के लागू होने की संभावना है.
पिछले दिनों इसे लेकर रांची में खाद्य अपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कोल्हान के तीन जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. जिसमें सभी जिलों में संचालित केंद्रों के साथ बुनियादी सुविधाओं की सूची मांगी गयी है. जिसके आधार पर रात में भी केंद्र को चलाने की स्वीकृति दी जायेगी. पश्चिम सिंहभूम जिले में इस योजना के तहत कुल 21 केंद्र वर्तमान में संचलित हो रहे है.
जिनमें पांच रुपये लोगों को दाल-भात मिलता है. रात में भी इन केंद्रों के खुलने से गरीब तबके के लोगों को दोनों वक्त सस्ते दर पर खाना उपलब्ध हो पायेगा. चाईबासा के में अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर स्थित दाल भात केंद्रों के रात में खुले रहने पर सबसे ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola