देशी पिस्तौल व गोली बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

कामयाबी. चोरी की दो और बाइकों के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार चाईबासा : बाइक चोरों की खोज में निकली मुफ्फसिल पुलिस के हाथ दो कुख्यात अपराधकर्मी लग गये. कुदाहातु के दिलीप डोंगो व डोंकासाई के विश्वमित्र तांती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिलीप के पास से चोरी की बगैर नंबर वाली पैशन-प्रो बाइक, […]
विज्ञापन
कामयाबी. चोरी की दो और बाइकों के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
चाईबासा : बाइक चोरों की खोज में निकली मुफ्फसिल पुलिस के हाथ दो कुख्यात अपराधकर्मी लग गये. कुदाहातु के दिलीप डोंगो व डोंकासाई के विश्वमित्र तांती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दिलीप के पास से चोरी की बगैर नंबर वाली पैशन-प्रो बाइक, एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है जबकि विश्वमित्र के पास से एक चोरी की सीबीजेड बाइक(जेएच-06डी/8634) बरामद की गयी है. गुरुवार को मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेंद्र दास ने यह खुलासा किया. दोनों आरोपियों को गुरुवार जेल भेज दिया गया.
हत्या के आरोप में जा चुके है दोनों जेल
बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी हत्या के आरोप में जेल जा चुके है. थाना प्रभारी के अनुसार दिलीप अपने रिश्तेदार परगना दोंगो की हत्या में तथा ईचाकुटी पुल निर्माण के दौरान संवेदक से रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे कुदाबेड़ा से गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी की बाइक व अवैध हथियार बरामद किया है. जबकि विश्वमित्र तांती 2002 में मधु बाजार में मनोज पासवान की हत्या व मंझारी में व्यापारी से लूट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. उसे परमपंचों स्थित उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया था. उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




