एसीसी : 10 दिन बाद शुरू हुआ खदान से खनन

Published at :03 Apr 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
एसीसी : 10 दिन बाद शुरू हुआ खदान से खनन

झींकपानी : एसीसी के राजंका चूना पत्थर खदान से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खनन का काम शुरू हो गया. 23 मार्च को ग्रामीणों और एसीसी प्रबंधन के बीच झड़प के बाद से ही खदान में खनन का काम बंद था. झड़प के बाद दोनों पक्षों की ओर से टोंटो थाना में प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन
झींकपानी : एसीसी के राजंका चूना पत्थर खदान से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खनन का काम शुरू हो गया. 23 मार्च को ग्रामीणों और एसीसी प्रबंधन के बीच झड़प के बाद से ही खदान में खनन का काम बंद था. झड़प के बाद दोनों पक्षों की ओर से टोंटो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
टोंटो थाना में तीन दिन दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका. ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और प्रबंधन अपनी बात पर. ग्रामीण अपनी जमीन के बदले नौकरी मुआवजा तथा कोन्दोवा में जलमीनार निर्माण की मांग कर रहे है. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी उनकी जमीन पर अवैध रूप से खनन कर रही है. जबकि प्रबंधन का कहना है कि पूर्व में ही जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा दिया जा चुका है.
कंपनी अपने खनन क्षेत्र में कार्य कर रही है. इस विवाद पर ग्रामीणों के उग्र रूख को देखते हुए मजदूरों ने खदान में कार्य करना छोड़ दिया था. हालांकि खदान से खनन कार्य शुरू करवाने का किसी ने विरोध नहीं किया था. इधर पुलिस की मौजूदगी में खनन शुरू करवाने के बाद दोकट्टा में ग्रामीणों ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है. खनन शुरू करने के मौके पर स्वयं जगन्नाथपुर सीडीपीओ बी कुल्लू, इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार झा सुरक्षा बल के साथ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola