खनन व परिवहन किया ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल : क्योंझर की क्रि यानुष्ठान कमेटी ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को जिला के सभी खदानों में उत्पादन व परिवहन को ठप कर दिया. रेल तथा सड़क मार्ग पर समिति के सदस्यों द्वारा पहरा लगा दिये जाने से जिला में अयस्क खनन परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सुबह ही सड़क […]
विज्ञापन
बड़बिल : क्योंझर की क्रि यानुष्ठान कमेटी ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को जिला के सभी खदानों में उत्पादन व परिवहन को ठप कर दिया. रेल तथा सड़क मार्ग पर समिति के सदस्यों द्वारा पहरा लगा दिये जाने से जिला में अयस्क खनन परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सुबह ही सड़क पर उतरे कमेटी के सदस्यों ने माइंस और रेलवे साइडिंग पर काम ठप कराया.
लौह अयस्क लदे ट्रकों का सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया. सुबह क्योंझर स्टेशन पर मालगाड़ियों को भी रोक दिया गया. जोड़ा से लेकर बांसपानी,जुरु डी,नयागढ़ रेलवे साइडिंग के अलावा बड़बिल और बोलानी सेल की साइिडंग में भी मालगाड़ियों की लोडिंग कार्य को ठप करा दिया गया. बिलाईपदा स्थित टाटा स्पंज की निजी साइडिंग और देवझर स्थित जिंदल की साइडिंग में भी लोडिंग रोक दिया गया. माइंसों में भी दिन भर उत्पादन ठप रहा.
इसके अलावा समिति के सदस्यों ने अन्य माइंस में भी काम ठप करने का अनुरोध किया है. इधर काटामाटी माइंस में उत्पादन की सूचना मिलने पर कमेटी के सदस्य वहां पहुंचे और उत्पादन ठप करने का अनुरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




