फरार हो गया अवैध नर्सिग होम संचालक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

बैरिया : अवैध ढंग से नर्सिग होम के संचालन करने में संत घाट चौक स्थित जिन्नत हेल्थ केयर नर्सिग होम के संचालक डॉ. एन अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी बैरिया थाने में एसीएमओ नंद कुमार ने दर्ज करायी है. बताया है कि नर्सिग होम की सुविधा व लाइसेंस के बिना ही इसका […]
विज्ञापन
बैरिया : अवैध ढंग से नर्सिग होम के संचालन करने में संत घाट चौक स्थित जिन्नत हेल्थ केयर नर्सिग होम के संचालक डॉ. एन अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी बैरिया थाने में एसीएमओ नंद कुमार ने दर्ज करायी है.
बताया है कि नर्सिग होम की सुविधा व लाइसेंस के बिना ही इसका संचालन डॉ. एन अंसारी कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जिन्नत हेल्थ केयर में छापेमारी की थी. इस दौरान इस नर्सिग होम में पांच ऑपरेशन के मरीज भरती मिले थे. जिन्हें ओटी की सुविधा के बिना ही ऑपरेशन कर दिया गया था. मरीजों की देखभाल की भी उचित सुविधा नहीं थी. छापा दल ने उक्त पांचों मरीजों को एंबुलेंस बुला सदर अस्पताल में भरती कराया. बैरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा
रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




