राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं : सांसद

Published at :02 Apr 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं : सांसद

सिकटा : स्थानीय एसएसबी कैंप में सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा निकाली गयी बंधुत्व रैली (साइकिल रैली) के आगमन एवं रवानगी को लेकर एक समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सतीश चंद्र दूबे, द्वितीय सेनानायक राकेश सिन्हा, प्रमुख पति अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप […]

विज्ञापन
सिकटा : स्थानीय एसएसबी कैंप में सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा निकाली गयी बंधुत्व रैली (साइकिल रैली) के आगमन एवं रवानगी को लेकर एक समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सतीश चंद्र दूबे, द्वितीय सेनानायक राकेश सिन्हा, प्रमुख पति अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
मुख्य अतिथि सांसद श्री दूबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र है तो हम है. हमें अपने धरोहर को सुरक्षित रखना है. यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. सीमा पर एसएसबी के जवान देश की सुरक्षा तो करते ही है. साथ ही ये हमारे गांवों के विकास में भी कदमताल कर चलते हैं. सीमा पर एसएसबी के जवान हैं तो विदेशी ताकतें भाग खड़ी हुई.
आज एसएसबी, स्वच्छता अभियान में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है तथा ग्रामीणों इलाकों में लोगों के बीच स्वच्छता का अलख जगा रही है. सांसद ने एसएसबी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके हौसला अफजाई की. वहीं सांसद ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष दिशा हीन हो गयी है. इसलिए भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानों को बरगला रही है. सांसद ने भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में लोगों को विस्तार से बताया कि इससे किसानों को नुकसान नहीं है. कहा कि एसएसबी को कभी भी हमारी जरूरत पड़ी तो हम इनके साथ है. उधर द्वितीय सेनानायक राकेश सिन्हा ने एसएसबी के गठन एवं कार्य के बारे में लोगों को बताया.
निभाई महत्वूपर्ण भूमिका
उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ एसएसबी सीमा प्रबंधन की जिम्मेवारी भी देखती है. सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व पर खड़े होने का प्रयास करती है. सामाजिक चेतना के तहत जनधन योजना के तहत 13 हजार खाता खोला गया. 30 हजार आधार कार्ड बनवाया गया.
13 जगहों पर चिकित्सा शिविर लगाकर करीब 2 हजार लोगों का मुफ्त इलाज किया गया. 11 पशु चिकित्सा कैंप लगा कर 17 सौ पशुओं का इलाज कर मुफ्त में दवा दी गयी. प्रत्येक सीमाई चौकी पर 3 हजार बच्चों को कैंपों में पढ़ाया जा रहा है. इसके साथ ही कई अन्य जानकारियों से लोगों को रूबरू कराया.
साइकिल रैली 1 मार्च को उतराखंड के कालापानी जगह से चला. द्वितीय सेनानायक श्री सिन्हा ने बताया कि 21 सौ मिलों की दूरी तय करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य है कि जवान जन मानस में जाकर समाज में कैसे बदलाव हो, समाज से कुरीतियों कैसे दूर हो प्रयास करना है. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत करना है. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गान-गाकर किया गया. द्वितीय सेनानायक ने सांसद को शाल भेंट कर सम्मानित किया.
समारोह में मुखिया जयप्रकाश प्रसाद, जवाहर लाल प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, शंभु कानन, लालबाबू गुप्ता, राजेश प्रसाद, राजशरण पटेल, सुदामा सिंह, साधु शरण सिंह समेत कई अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola