नहीं खोलने देंगे माइंस

कोन्दवा व दो कट्टा के ग्रामीणों की घोषणा कंपनी अधिकारियों पर रैयतों की मांगों को पूरा नहीं करने का आरोप 26 मांगें पूरी होने पर ही मांइस शुरू होने देने का निर्णय चाईबासा : कोन्दोवा और दो कट्टा के ग्रामीण आने वाले दिनों में भी एसीसी की एट टू ब्लॉक खदान को बंद रखेंगे. कंपनी […]
कोन्दवा व दो कट्टा के ग्रामीणों की घोषणा
कंपनी अधिकारियों पर रैयतों की मांगों को पूरा नहीं करने का आरोप
26 मांगें पूरी होने पर ही मांइस शुरू होने देने का निर्णय
चाईबासा : कोन्दोवा और दो कट्टा के ग्रामीण आने वाले दिनों में भी एसीसी की एट टू ब्लॉक खदान को बंद रखेंगे. कंपनी की ओर से 26 मांग पूरी किये जाने के बाद ही ग्रामीण इस मांइस को शुरू होने देंगे. ये निर्णय सोमवार को कोन्दोवा में कोन्दोवा तथा दोकट्टा के ग्रामीणों ने बैठक कर लिया. ग्रामीणों ने एसीसी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि टोंटो थाना में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन की ओर से 26 मांग में से एक भी मांग नहीं मानने के बाद ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है.
उल्लेखनीय है कि अपनी 26 सूत्री मांगों पर ग्रामीणों ने एसीसी के एट टू ब्लॉक से 23 मार्च से खनन बंद कर दिया है. मौके पर मुखिया लक्ष्मी हेस्सा, वार्ड सदस्य मुकता गोडसोरा, सरिता गोडसोरा, मंजू गोडसोरा, दामुर हेस्सा, अनीता गोडसोरा, विनिता गोडसोरा, प्रदीप सांवैया, राजा हेस्सा, जाम्बी हेस्सा, सिकूर पुरती, दीपू पुरती, लकिंद सावैंया, रामकिशन हेस्सा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




