कुएं से मिली सिर कटी लाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

सोनुवा : सोनुवा पुलिस ने गुरुवार को लोंजो पंचायत के कुदाबुरू गांव हेंबम टोला में स्थित एक कुएं से महिला की सिर कटी लाश बरामद की है़ लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. सोनुवा पुलिस घटना की जांच कर रही है.बरामद सिर कटी महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच बतायी जा […]
विज्ञापन
सोनुवा : सोनुवा पुलिस ने गुरुवार को लोंजो पंचायत के कुदाबुरू गांव हेंबम टोला में स्थित एक कुएं से महिला की सिर कटी लाश बरामद की है़ लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. सोनुवा पुलिस घटना की जांच कर रही है.बरामद सिर कटी महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है़ लाश को देखने से प्रतीत होता है कि चार-पांच दिन पुरानी है़
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह शौच करने गये कुछ ग्रामीणों को कुएं से तेज दरुगध आने लगी़, जिसके बाद ग्रामीणों को कुएं में एक लाश तैरती दिखायी दी. इसके बाद उन्होंने यह सूचना सोनुवा थाने को दी़ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हेंबम टोला में स्थित कुआं काफी दूर होने के कारण उसका व्यवहार ग्रामीण नहीं करते हैं़ थाना प्रभारी बृजलाल राम ने बताया कि लाश को बरामद कर लिया गया है, जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा़, जांच चल रही है़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




