West Singhbhum News : कुलापाबुरु जंगल से तीन किलो का आइइडी बरामद

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : कुलापाबुरु जंगल से तीन किलो का आइइडी बरामद

छोटानागरा व जराइकेला के बीच सुरक्षा बलों को मिली सफलता, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को बम प्लांट किया था

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा और जराइकेला थाना में वनग्राम कुलापाबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन किलो का आइइडी (बम) बरामद किया है. दरअसल, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमीन के नीचे बम प्लांट किया था. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बम बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया. जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना पर चार मार्च, 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को छोटानागरा और जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक आइइडी बरामद किया गया. फिलहाल, नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

अभियान में चाईबासा जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 बटालियन व सीआरपीएफ 26, 60, 134, 193 एवं 197 बटालियन के जवान शामिल हैं.

बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गया जेल

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोनापोसी गांव में सात वर्षीया बच्ची से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार की है. बच्ची ने मां को आपबीती बतायी. इसके बाद मां ने अपनी बच्ची के साथ थाना पहुंचकर गांव का बनर्जी गोप के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था. सोमवार को सूचना के मिली कि आरोपी तोनांगहातु में छिपा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Avinash Jha

लेखक के बारे में

By Avinash Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola