युवक की गोली मार कर हत्या

Published at :29 Jul 2013 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की गोली मार कर हत्या

बंदगांव : बंदगांव थाना क्षेत्र के हतनादा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों ने गांव के ही सबल भेंगरा की गोली मार कर हत्या कर दी. शव अभी गांव में ही पड़ा हुआ है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने तथा नक्सली बंदी की वजह से पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी है. रविवार की […]

विज्ञापन

बंदगांव : बंदगांव थाना क्षेत्र के हतनादा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों ने गांव के ही सबल भेंगरा की गोली मार कर हत्या कर दी. शव अभी गांव में ही पड़ा हुआ है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने तथा नक्सली बंदी की वजह से पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी है.

रविवार की देर शाम बंदगांव थाना पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 10 बजे कई लोग उसके घर पहुंचे. उस समय सबल भेंगरा (28 वर्ष) सो रहा था. उनलोगों ने सबल को घर से बुलाया और गोली मार दी. उसने घटना के कारण या फिर घटना को अंजाम देने वाले कौन थे, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी.

नक्सलियों के बंद के आह्वान की पूर्व संध्या पर इस तरह की घटना को नक्सली घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है. मृतक का शव अभी गांव में पड़ा हुआ है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने तथा बंदी की वजह से पुलिस अभी उस ओर नहीं गयी है. घटना के बारे में एएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सबल की हत्या आपसी विवाद में हुई है. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे जिस किसी का भी हाथ है, उसको जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola