17 को नक्सली बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

किरीबुरू : चौपारण थाना क्षेत्र के गया से सटे झारखंड-बिहार सीमा के जंगल में पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों की मौत के विरोध में नक्सलियों ने 17 जनवरी को झारखंड-बिहार बंद आहूत किया है. बंद को लेकर गुरुवार की सुबह से ही सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं. […]
विज्ञापन
किरीबुरू : चौपारण थाना क्षेत्र के गया से सटे झारखंड-बिहार सीमा के जंगल में पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों की मौत के विरोध में नक्सलियों ने 17 जनवरी को झारखंड-बिहार बंद आहूत किया है.
बंद को लेकर गुरुवार की सुबह से ही सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं. विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. गुरुवार की सुबह भारी संख्या में जवान पैदल गश्त करते हुए सारंडा जंगल में प्रवेश घुसे. बंद शुक्रवार रात 12 बजे से प्रभावी होगा. नक्सली बंद को लेकर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशनों समेत सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बंद के दौरान नक्सली मारे गये साथियों के विरोध में विभिन्न क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं.
पिछले दिनों मुठभेड़ में पुलिस ने तीन माओवादियों को चौपारण थाना क्षेत्र में उस समय मार गिराया था, जब वे बैठक कर रहे थे. उनके शवों के साथ पुलिस ने 1-एसएलआर, 1-इंसास, 1-थ्री-नॉट थ्री राइफल, लगभग साढ़े छह लाख रुपये व भारी मात्र में कारतूस बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










