पुलिस ने तीन युवकों को छोड़ा

Published at :25 Jul 2013 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवकों को छोड़ा

किरीबुरू : संदेह के आधार पर सीआरपीएफ द्वारा पकड़े गये सारंडा के तीन युवकों को जांच–पड़ताल के बाद पुलिस ने निदरेष करार देते हुए सम्मान के साथ रिहा कर दिया. उन्हें मंगलवार को जांच अभियान के दौरान संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मनीक बाखला ने बताया कि […]

विज्ञापन

किरीबुरू : संदेह के आधार पर सीआरपीएफ द्वारा पकड़े गये सारंडा के तीन युवकों को जांचपड़ताल के बाद पुलिस ने निदरेष करार देते हुए सम्मान के साथ रिहा कर दिया. उन्हें मंगलवार को जांच अभियान के दौरान संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मनीक बाखला ने बताया कि तीन युवकों को वाहन के क्षतिग्रस्त क्लच वायर तार आदि के साथ पकड़ा गया था. जांच में पता चला कि ये इसकी खरीदबिक्री करते है. इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. बाखला ने स्पष्ट किया कि निदरेष के साथ कुछ गलत नहीं होगा.

पुलिस उन्हें पूरा मानसम्मान देगी. हां, संदेह होने पर सत्यापन करना हमारा जनता का कार्य है. आज दूसरे दिन भी सीआरपीएफ जिला पुलिस के जवान किरीबुरू सारंडा से सटे क्षेत्रों में सादे लिबास लगातार तलाशी अभियान में लगे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola