मौसम ने किसानों को किया हताश

Published at :24 Jul 2013 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम ने किसानों को किया हताश

कुटुंबा (औरंगाबाद) : ‘बादल बेदर्द भये, इंद्र भये बेपीर, पूरा आषाढ़ बीत गये, पर जरा न बरसे नीर’ कहावत कुटुंबा प्रखंड में चरितार्थ हो गयी है. बरसात का पहले महीने आषाढ़ के आद्र्रा व पुनर्वसु नक्षत्र बीत चुके हं. सावन का महीना भी आ गया है. लेकिन, खेतों में अब भी जेठ के महीनों जैसी […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद) : बादल बेदर्द भये, इंद्र भये बेपीर, पूरा आषाढ़ बीत गये, पर जरा बरसे नीरकहावत कुटुंबा प्रखंड में चरितार्थ हो गयी है. बरसात का पहले महीने आषाढ़ के आद्र्रा पुनर्वसु नक्षत्र बीत चुके हं. सावन का महीना भी गया है. लेकिन, खेतों में अब भी जेठ के महीनों जैसी धूल उड़ रही है.

एक तरफ भदई सब्जी की फसल मारी गयी, तो दूसरी तरफ बिचड़े सूख रहे हैं. अरहर मक्का की खेती हुई नहीं. धान का कटोरा कहा जानेवाला यह प्रखंड वीरना पड़ा है. नहर के टूटने के कारण भारी क्षति हुई है. किसान त्रहिमाम कर रहे हैं.

रूकरूक कर आकाश में उमड़तेघुमड़ते बादलों की बेदर्दी से किसान परेशान हैं. वर्षा हो नहीं रही है. नौ से 10 बजतेबजते तेज गरम हवा बह रही है.

प्रखंड के किसी भी गांव में धान की रोपनी एक प्रतिशत भी नहीं हुई है. बिचड़े जलने लगे हैं. साधन संपन्न किसान किसी तरह से बिचड़े की सिंचाई कर रहे हैं. साधनहीन किसान आसमान की ओर टकटकी लगाये हुए हैं.

इस संबंध में प्रखंड के किसानों का कहना है कि धान की रोपनी हुई नहीं. भदई सब्जी की फसल भी मारी गयी. सिंचाई के अभाव में रबी की भी उपज अच्छी नहीं हुई थी. गत वर्ष औनेपौने दाम में धान बेच दिया गया था.

अब बारबार घाटे से उनकी स्थिति नाजुक हो गयी है. प्रभारी बीडीओ अभय कुमार जब से प्रभार में आये हैं, डीजल पटवन अनुदान की राशि वृद्धा पेंशन वितरण में भी रोक लगा रखी है. ऐसी स्थिति में दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने के लिए पलायन करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रह गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola