गोइलकेरा में आजसू नेता की हत्या

Published at :24 Jul 2013 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
गोइलकेरा में आजसू नेता की हत्या

कदमडीहा के मुखिया के घर पर नक्सली हमला, मारी गोली सोनुवा/गोइलकेरा : गोइलकेरा थाना अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के बारुकुटी गांव स्थित आवास में मंगलवार शाम करीब आठ बजे 20 से 25 हथियार बंद अपराधियों ने यहां के मुखिया सह आजसू के जिला सचिव को गोली मार दी. उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना […]

विज्ञापन

कदमडीहा के मुखिया के घर पर नक्सली हमला, मारी गोली

सोनुवा/गोइलकेरा : गोइलकेरा थाना अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के बारुकुटी गांव स्थित आवास में मंगलवार शाम करीब आठ बजे 20 से 25 हथियार बंद अपराधियों ने यहां के मुखिया सह आजसू के जिला सचिव को गोली मार दी.

उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए चले गये. पुलिस अधीक्षक पंकज कंबोज ने इस घटना की पुष्टि की है.

कदमडीहा पंचायत के मुखिया सह आजसू के जिला सचिव जयपाल पूर्ति मंगलवार की शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटे थ़े वह आंगन में अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए थ़े करीब आठ बजे 20 से 25 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उनके आवास को चारों ओर से घेर लिया.

इसके बाद उसमें से किसी एक ने दरवाजा खटखटा कर उनको बाहर बुलाया. अपराधियों ने जयपाल की पत्नी को घर में पानी लाने के लिए भेजा और जयपाल को गोली मार दी. वह घटना स्थल पर ही गिर गये और दम तोड़ दिया.

इस बारे में जब पश्चिमी सिंहभूम के एसपी पंकज कंबोज से पूछा गया, तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी लेने के लिए पुलिस की टीम को रवाना किया गया है. घटनास्थल गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय से 25 किमी की दूरी पर है इसलिए वहां पहुंचने में वक्त लगेगा.

इसके नक्सली घटना होने के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. वैसे 20 से 25 की संख्या में अपराधियों के पहुंचने से इस दिशा में कुछ संकेत मिल रहे हैं. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola