किरीबुरू से तीन संदिग्ध हिरासत में

किरीबुरू : किरीबुरू–मेघाहातुबुरू क्षेत्र में मंगलवार को सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने जांच अभियान चलाया. अभियान में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिये जाने की सूचना है. सीआरपीएफ ने नक्सली समर्थकों की मंगलाहाट में मौजूदगी की सूचना पर यह अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान बस स्टैंड, हाट बाजार समेत कई अन्य इलाकों को सीआरपीएफ […]
किरीबुरू : किरीबुरू–मेघाहातुबुरू क्षेत्र में मंगलवार को सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने जांच अभियान चलाया. अभियान में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिये जाने की सूचना है.
सीआरपीएफ ने नक्सली समर्थकों की मंगलाहाट में मौजूदगी की सूचना पर यह अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान बस स्टैंड, हाट बाजार समेत कई अन्य इलाकों को सीआरपीएफ जवानों ने खंगाला. इसी क्रम में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनके पास से बिजली के तार व बम में उपयोग में लाये जो वाले स्प्रींटर आदि बरामद किये गये हैं.
ये सभी सारंडा के रहनेवाले हैं, जहां बिजली नहीं है. बावजूद ये बिजली के तार की खरीदारी में पकड़े गये. इसका उपयोग बमों के विस्फोट में किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










