मिस कॉल से दोस्ती, फिर सामूहिक दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 10:35 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल : बिलाइपदा पुलिस चौकी के अंतर्गत सियालजोड़ में तीन लोगों ने दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे रात अंधेरे सड़क पर छोड़कर फरार हो गये. इन लोगों ने महिला को मुर्गा महादेव मंदिर दिखाने का प्रलोभन दे कर घर से लगभग 120 किलोमीटर दूर बुलाया था. घटना सोमवार की […]
विज्ञापन
बड़बिल : बिलाइपदा पुलिस चौकी के अंतर्गत सियालजोड़ में तीन लोगों ने दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे रात अंधेरे सड़क पर छोड़कर फरार हो गये. इन लोगों ने महिला को मुर्गा महादेव मंदिर दिखाने का प्रलोभन दे कर घर से लगभग 120 किलोमीटर दूर बुलाया था.
घटना सोमवार की देर रात की बतायी जाती है. महिला की शिकायत पर जोड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
देवझर स्थित जिंदल पिलेट प्लांट के लेबर कॉलोनी(हॉट बेंट) में रहने वाला रवि पात्रो की कुछ माह पूर्व ही सामपटना थाना क्षेत्र के सहारपाडा निवासी महिला से मोबाइल पर मिस कॉल से बात शुरू हुई थी. इसके बाद रवि हर दिन महिला से बात करता था. रवि ने महिला को मुर्गा महादेव मंदिन घुमाने की बात सोमवार रात कही. रवि ने महिला से क्योंझर तक बुलाया.
क्योंझर पहुंची महिला को रवि किताबेड़ा निवासी अपने दोस्त रामदेन मुंडारी के साथ शाम की बस बडिबल के लिए निकला. रात 8.30 बजे वो बिलाईपदा पहुंचे. यहां दोनों दोस्तों ने महिला से कहा कि बड़बिल से मंदिर दूर होगा. इसलिए हम रात सियालजोडा गांव में बीताकर सुबह चलेंगे. दोनों महिला को लेकर एक अन्य दोस्त सियालजोड़ा स्थित मानसिंह मुंडा के घर ले गये.
यहां रात को तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला ने उनसे मंदिर नहीं देखने की बात कहकर वापस जाने की बात कही. रात लगभग 3 बजे तीनों उसे बिलाईपदा स्थित एनएच के बस स्टॉप पर छोड़कर चले गये.
सुनसान रोड पर कड़कती ठंड में महिला बिलाईपदा पुलिस चौकी पहुंची और पूरी घटना बताया. महिला के बयान में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया. मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच की गयी. बुधवार को पुलिस तीनो आरोपियों को मेडिकल करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




