न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती

Published at :07 Jan 2015 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती

चाईबासा : जिले के तमाम लौह अयस्क खदान, क्रशर व रेलवे साइडिंगों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की मांग को लेकर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने सोमवार को सहायक श्रमायुक्त(केंद्रीय) को ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व इसके विरोध में यूनियन के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली. इस दौरान इन […]

विज्ञापन
चाईबासा : जिले के तमाम लौह अयस्क खदान, क्रशर व रेलवे साइडिंगों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की मांग को लेकर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने सोमवार को सहायक श्रमायुक्त(केंद्रीय) को ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व इसके विरोध में यूनियन के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली.
इस दौरान इन जगहों पर मजदूरों का शोषण बंद करने की मांग की गयी. यूनियन के अध्यक्ष जोन मिरन मुंडा ने कहा कि इन जगहों पर काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरों नहीं दिये जाने के साथ-साथ गुड़, साबुन व कैंटीन की सुविधा भी नहीं मिल रही है. जबकि गुवा, जामदा व मनोहरपुर में कार्यरत मजदूर का हालत गुलामों से भी बदतर है.
उन्होंने मजदूरों की स्थिति जानने के लिये श्रम कार्यालय द्वारा औचक छापमारी दल बनाकर छापामारी करने की मांग की गयी. इसके साथ ही रेलवे साइडिंग में कार्यरत मजदूरों को दैनिक 600 रुपये मजदूरी देने की मांग रखी. मौके पर अंजनी कुमार पांडे, अनुपम सुरीन समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola