रेल जीएम आज पहुंचेंगे सीकेपी

Published at :19 Jul 2013 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
रेल जीएम आज पहुंचेंगे सीकेपी

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक जीसी अग्रवाल 19 जुलाई को गार्डनरीच में पदभार लेने के बाद पहली बार चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे. श्री अग्रवाल गुरुवार देर रात विशेष ट्रेन में गार्डनरीच से टाटानगर के लिये रवाना होंगे. शुक्रवार को अहले सुबह टाटानगर में स्टेशन एवं विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक जीसी अग्रवाल 19 जुलाई को गार्डनरीच में पदभार लेने के बाद पहली बार चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे. श्री अग्रवाल गुरुवार देर रात विशेष ट्रेन में गार्डनरीच से टाटानगर के लिये रवाना होंगे.

शुक्रवार को अहले सुबह टाटानगर में स्टेशन एवं विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. जिसके उपरांत राउरकेला बंडामुंडा के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान श्री अग्रवाल विंडो निरीक्षण कर थर्ड लाइन के कार्यो का जायजा लेंगे.

श्री अग्रवाल शाम साढ़े चार बजे चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय पहुंचेगें. वहीं दूसरी ओर रेल महाप्रबंधक श्री अग्रवाल के आगमन को लेकर मंडल मुख्यालय के स्टेशन सड़कों की सफाई की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola