सड़क दुर्घटना में रोजेदार की मौत, एक गंभीर

Published at :19 Jul 2013 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रोजेदार की मौत, एक गंभीर

बड़बिल : रुगुडी थाना क्षेत्र स्थित बारहबांक घाटी एनएच 215 पर बाइक दुर्घटना में एक रोजेदार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे जोड़ा टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार 18 जुलाई सुबह 11 बजे घटी. जोड़ा मार्केट निवासी मोहम्मद फिरोज (30) अपने मौसेरे भाई मोहम्मद […]

विज्ञापन

बड़बिल : रुगुडी थाना क्षेत्र स्थित बारहबांक घाटी एनएच 215 पर बाइक दुर्घटना में एक रोजेदार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे जोड़ा टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार 18 जुलाई सुबह 11 बजे घटी.

जोड़ा मार्केट निवासी मोहम्मद फिरोज (30) अपने मौसेरे भाई मोहम्मद वासिम उर्फ टिंकू (26) के साथ बाइक पर रु गुडी स्थित अपने मोबाइल दुकान खोलने के लिए जोड़ा घर से सुबह 10.30 बजे निकले थे. बारहबांक एनएच पर बाइक चला रहे फिरोज के सिर में चक्कर आया.

इससे बाद अनियंत्रित बाइक एक खंबे से जा टकरायी. दोनों को गंभीर अवस्था में जोड़ा टिस्को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान फिरोज की मौत हो गई जब वासिम का इलाज चल रहा है. फिरोज और वासिम ने हर दिन की तरह गुरुवार को भी रोजा रखा था. माना जा रहा है कि भूख में सफर के दौरान सिर चकराने से तेज गति के कारण नियंत्रण खोने से दुर्घटना घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola