बादुरी में बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2015 11:38 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बादुरी गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के चपेट में आने से कुम्हारटोली निवासी विकास कुमार प्रजापति की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक विकास गुरुवार की शाम पैदल घर लौट रहा था. इस […]
विज्ञापन
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बादुरी गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के चपेट में आने से कुम्हारटोली निवासी विकास कुमार प्रजापति की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक विकास गुरुवार की शाम पैदल घर लौट रहा था. इस दौराने बादुरी गांव के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास काफी दूर तक जा गिरी था. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस दुर्घटना का एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




