दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या का संदेह

Published at :17 Jul 2013 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या का संदेह

चाईबासा : बरकानदास टोली निवासी किशन तिर्की की दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों ने सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जतायी है. मामले में पुलिस किशन के साथी सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या अथवा दुर्घटना के बीच की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही. […]

विज्ञापन

चाईबासा : बरकानदास टोली निवासी किशन तिर्की की दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों ने सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जतायी है. मामले में पुलिस किशन के साथी सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या अथवा दुर्घटना के बीच की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही.

दरअसल सोमवार रात बरकानदास टोली निवासी कर्मा तिर्की के पुत्र किशन तिर्की उसके दोस्त सूरज सिंह ने साथ शराब का सेवन किया. इसके बाद दोनों बाइक से ईचापुर स्थित किशन के फुआ के घर जाने के लिए निकल पड़े.

बाइक किशन चला रहा था. सोनपोखरिया पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. इस दुर्घटना में किशन गंभीर रुप से घायल हो गया. सूरज ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना की सूचना किशन के पिता को दी इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे. घायल किशन को पिता घर ले आये.

गंभीर रूप से जख्मी किशन ने इस दौरान दम तोड़ दिया. किशन का पांव टूट जाने छाती में गंभीर जख्म के कारण परिजनों ने दुर्घटना के बजाये हत्या की आशंका जतायी. मंगलवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola