कार्रवाई: माफियाओं से वन विभाग ने जब्त की लकड़ियां

Published at :16 Jul 2013 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई: माफियाओं से वन विभाग ने जब्त की लकड़ियां

चक्रधरपुर : वन विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर प्रखंड के पोकुवाबेड़ा गांव से सैकड़ों की संख्या में कीमती लकड़ी के रोला को बरामद किया. रेंजर राम सूरत प्रसाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इस दौरान दो साइकिल में सैकड़ों की संख्या में रोला लाद […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : वन विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर प्रखंड के पोकुवाबेड़ा गांव से सैकड़ों की संख्या में कीमती लकड़ी के रोला को बरामद किया. रेंजर राम सूरत प्रसाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. इस दौरान दो साइकिल में सैकड़ों की संख्या में रोला लाद कर लकड़ी माफिया ले जा रहे थे.

जिन्हें रंगे हाथों धर दबोचा. वन विभाग के अधिकारियों को देख माफिया लकड़ी व साइकिल को छोड़ कर फरार हो गये. दो साइकिल व सैकड़ों की संख्या में रोला को वन विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये बताया जा रहा है. इस अभियान में गुंदी मुमरू, वनपाल श्रीष्टीधर महतो आदि ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola