गुरुनानक रोड लाइंस पर छापा

बड़बिल : 35 हेक्टर क्षेत्र में अवैध खनन व लगभग 18 सौ करोड़ के बहुचर्चित खनन घोटाले में विजिलेंस टीम ने चौथे दिन गुरदयाल सिंह की गुरु नानक रोडलाइंस (जीएनआर) पर धावा बोला. यहां जांच में टीम ने दीपक स्टील की अवैध माइंस से हुई ट्रांसपोर्टिंग और जीएनआर के बीच एग्रीमेंट से जुड़े अहम दस्तावेज […]
बड़बिल : 35 हेक्टर क्षेत्र में अवैध खनन व लगभग 18 सौ करोड़ के बहुचर्चित खनन घोटाले में विजिलेंस टीम ने चौथे दिन गुरदयाल सिंह की गुरु नानक रोडलाइंस (जीएनआर) पर धावा बोला.
यहां जांच में टीम ने दीपक स्टील की अवैध माइंस से हुई ट्रांसपोर्टिंग और जीएनआर के बीच एग्रीमेंट से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किया. विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग नेस्को के कई अफसरों से भी पूछताछ कर यह जानना चाहा कि उन्होंने किस स्वार्थ से बिना खनन की जांच किये बिजली आपूर्ति की सुविधा दी.
सभी दस्तावेजो को सहेजने के बाद दोपहर से ही विजिलेंस टीम दीपक स्टील के खिलाफ अब तक मिले सबूतों को सहेजने में जुट गयी है. जांच के दौरान राजस्व विभाग से तहसीलदार, वन विभाग, खनन विभाग, बिजली विभाग के साथ-साथ दीपक स्टील के वरिष्ठ अधिकारी एसके शर्मा को भी टीम ने बैठाये रखा.
लगभग छह वर्षो तक मनमानी ढंग से चले इस अवैध माइंस से जुड़े दस्तावेज व साक्ष्य को विजिलेंस टीम सरकार को सौंपेगी. समझा जाता है कि इस मामले में कई बड़े अधिकारी भी फंस सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










