सारंडा एक्शन प्लान की आयुक्त ने की समीक्षा, कहा

चाईबासा : आयुक्त राकेश कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरेट में बुधवार को सारंडा एक्शन प्लान की फॉलोअप बैठक बुलायी गयी. इसमें आयुक्त ने सारंडा में अधिक से अधिक विकास योजनाओं को संचालित करने का निर्देश डीसी अबूबक्कर सिद्दीख पी को दिया. इसके लिये आइएपी से राशि उपलब्ध कराने की बात उन्होंने कही. विकास योजनाओं का […]
चाईबासा : आयुक्त राकेश कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरेट में बुधवार को सारंडा एक्शन प्लान की फॉलोअप बैठक बुलायी गयी. इसमें आयुक्त ने सारंडा में अधिक से अधिक विकास योजनाओं को संचालित करने का निर्देश डीसी अबूबक्कर सिद्दीख पी को दिया.
इसके लिये आइएपी से राशि उपलब्ध कराने की बात उन्होंने कही. विकास योजनाओं का लाभ जनता अधिक से अधिक पहुंचाने के लिए आयुक्त ने अधिकारियों को मिल कर काम करने का सलाह भी दी.
सारंडा के 74 विद्यालयों में शिक्षा की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ये हालात शिक्षकों की कमी के कारण उत्पन्न हुए है. उन्होंने सारंडा के स्कूलों में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती का निर्देश डीएसइ वीणा कुमारी को दिया.
थोलकोबाद स्कूल में नये शिक्षक के योगदान न देने कारण मिड डे मील वितरण में उत्पन्न हुई बाधा पर आयुक्त ने नाराजगी जतायी. सारंडा में स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त ने सिविल सजर्न डॉ एडीएन प्रसाद को फटकार लगायी. उन्होंने क्षेत्र में डीडीटी के छिड़काव में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का निर्देश भी सिविल सजर्न को दिया.
स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्त पर जोर देते हुए आयुक्त ने सारंडा को मलेरिया मुक्त जाने बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने की जरूरत बतायी. बैठक में एनपीसीसी द्वारा सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने एवं टर्निग पोयंट में काम नहीं किये जाने का मुद्दा भी बैठक में गरम रहा.
इसके अलावा हॉट मिक्सिंग प्लांट को सागजोड़ी से दीधा शिफ्ट करने का उन्होंने निर्देश दिया. सीआरपीएफ के मूवमेंट वाले मार्ग पर सड़क निर्माण करने के बजाये दूसरी ओर सड़क निर्माण किये जाने की बात सीआरपीएफ द्वारा रखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










