दो किमी तक तार काट ले गये चोर

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
दो किमी तक तार काट ले गये चोर

तांतनगर : मंझारी थाना से चार किलोमीटर दूर रोलाडीह व टोंटो के बीच मंझारी से तांतनगर सब-स्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवीए लाइन की लगभग दो किलोमीटर तार को चोरों ने मंगलवार रात काट लिया. तार काटने के क्रम में दो पोल भी ध्वस्त हो गये. काटे गये तार चोर अपने ले गये. हालांकि मौके […]

विज्ञापन

तांतनगर : मंझारी थाना से चार किलोमीटर दूर रोलाडीह व टोंटो के बीच मंझारी से तांतनगर सब-स्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवीए लाइन की लगभग दो किलोमीटर तार को चोरों ने मंगलवार रात काट लिया.

तार काटने के क्रम में दो पोल भी ध्वस्त हो गये. काटे गये तार चोर अपने ले गये. हालांकि मौके पर केवल एक बंडल तार पड़ा मिला. चोरी गये तार की कीमत लाखों में है. राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण के तहत तांतनगर प्रखंड को बिजली आपूर्ति के लिए तार लगाने का काम चल रहा था.

तार चोरी होने से बिजली के लिए वर्षो से तरस रहे तांतनगर वासियों को निकट भविष्य में भी बिजली मिलने की उम्मीद कम हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola