डंपर ने छात्र को कुचला, मौत

बड़बिल व जगन्नाथपुर में दुर्घटना, एक मरा, दो घायलबड़बिल : जोड़ा-बड़बिल मुख्य मार्ग पर घर से स्कूल जा रही एक छात्र की डंपर की चपेट में आकर बुधवार को मौत हो गयी. दुर्घटना बुधवार की सुबह 9.30 बजे की है. छात्र रीना मांझी (13) जोड़ा वेस्ट स्थित सरकारी एमइ स्कूल में कक्षा छह की छात्र […]
बड़बिल व जगन्नाथपुर में दुर्घटना, एक मरा, दो घायल
बड़बिल : जोड़ा-बड़बिल मुख्य मार्ग पर घर से स्कूल जा रही एक छात्र की डंपर की चपेट में आकर बुधवार को मौत हो गयी. दुर्घटना बुधवार की सुबह 9.30 बजे की है. छात्र रीना मांझी (13) जोड़ा वेस्ट स्थित सरकारी एमइ स्कूल में कक्षा छह की छात्र है.
घर से सुबह 9.30 बजे वह स्कूल जाने के लिए निकली थी. जोड़ा-बड़बिल मुख्य सड़क पर पीछे से किसी बाइक ने छात्र की साइकिल को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से रीना सड़क पर जा गिरी. तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपने चपेट में ले लिया. गंभीर स्थिति में उसे टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










